AECON-321 FARM MANAGEMENT, PRODUCTION AND RESOURCE ECONOMICS 2024-25 OLD

AECON-321 FARM MANAGEMENT, PRODUCTION AND RESOURCE ECONOMICS 2024-25 OLD

(A) Fill in the blanks:
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

  1. Entrepreneur is the person who thinks of, organizes and operates the business and is responsible for the result i.e. losses and gains from the business.
    उद्यमी वह व्यक्ति जो फार्म व्यवसाय को संगठित करता है, उसे चलाता है तथा व्यवसाय के लाभ तथा हानि के लिए जिम्मेदार होता है।
  2. Marginal Product refers to the quantity which additional unit of factor input adds to the total product.
    वह मात्रा जिसे कारक-इनपुट की अतिरिक्त इकाई कुल उत्पाद में जोड़ती है सीमांत उत्पाद
  3. Functionally, production function can be expressed as: Y = F(X).
    कार्यात्मक रूप में, उत्पादन फलन को इस प्रकार से निरूपित कर सकते हैं: Y = F(X)।
  4. When Marginal Product > Average Product, Average product is increasing.
    जब सीमांत उत्पाद औसत उत्पाद से ज्यादा होता है तो औसत उत्पाद बढ़ रहा होता है।
  5. A production function with an elasticity of 1.0 indicates constant returns to scale.
    जब उत्पादन फलन की प्रत्यासता एक के बराबर होती है तो यह स्थिर प्रतिफल को दर्शाता है।
  6. Farm management may in short be called a science of decision making.
    फार्म प्रबंध को संक्षेप में निर्णय लेने का विज्ञान भी कहते हैं।
  7. Cost minimization will not depend only upon the cost of inputs and prices of products but also on the production function.
    न्यूनतम लागत केवल संसाधनों की लागत तथा उत्पाद की कीमत पर ही निर्भर नहीं करती बल्कि यह उत्पादन फलन पर भी निर्भर करती है।
  8. If the substitution ratio is greater than the price ratio, one can reduce the costs by using more of the relatively cheaper factor.
    यदि प्रतिस्थापन अनुपात कीमत अनुपात से ज्यादा हो तो सापेक्षतः सस्ते साधन ज्यादा प्रयोग करके लागत घटाई जा सकती है।
  9. Present value of future sum is called Discounted value.
    भविष्य राशि का वर्तमान मूल्य छूटित मूल्य कहलाता है।
  10. When Marginal Product = Average Product, Average product is at a maximum point.
    जब सीमांत उत्पाद = औसत उत्पाद हो तो औसत उत्पाद अधिकतम बिंदु पर होगा

(B) Choose the correct answer and write the number of correct answer 1 or 2 or 3 or 4 in the square given against each sub-question.
सही उत्तर चुनते हुए उसकी संख्या 1 या 2 या 3 या 4 प्रत्येक उप-प्रश्न के सामने दिये गये वर्ग में लिखिए।

  1. Farm Management Science is:
    फार्म प्रबंध विज्ञान है :

    (1) Practical Science / प्रायोगिक विज्ञान
    (2) Profitability Oriented / लाभप्रद सम्बंधित विज्ञान
    (3) Integrating Science / एकीकृत विज्ञान
    (4) All the above / उपरोक्त सभी
  2. Farm Management treats every farm unit unique in available resource:
    फार्म प्रबंध प्रत्येक फार्म इकाई को उपलब्ध साधनों के अनुसार अलग से इकाई मानता है :

    (1) As it is Integrating Science / यह एकीकृत विज्ञान है
    (2) It has Micro approach / इसका सूक्ष्म दृष्टिकोण है
    (3) It has Broader field / इसका विस्तृत क्षेत्र है
    (4) It is Profitability Science / यह लाभप्रद विज्ञान है
  3. In the production function, each additional unit of input adds less product than the previous unit did, is known as:
    जब उत्पादन फलन में प्रत्येक अतिरिक्त इकाई पिछली इकाई की तुलना में कम उत्पादन देती है, तो कहलाता है :

    (1) Decreasing marginal returns / हासमान सीमांत प्रतिफल
    (2) Increasing marginal returns / बढ़ता सीमांत प्रतिफल
    (3) Constant marginal returns / स्थिर सीमांत प्रतिफल
    (4) All the above / उपरोक्त सभी
  4. Which one of the following is an example of variable resource?
    निम्न में से कौन-सा परिवर्ती संसाधन का उदाहरण है?
    (1) Land / भूमि
    (2) Fertilizers / खाद
    (3) Tractor / ट्रैक्टर
    (4) Farm Buildings / कृषि भवन
  5. Those enterprises which have no direct bearing on each other are known as:
    ऐसे उद्यम जो दूसरे उद्यम से सीधे रूप से संबंधित नहीं होते हैं, कहलाते हैं :

    (1) Joint enterprises / संयुक्त उद्यम
    (2) Supplementary enterprises / पूरक उद्यम
    (3) Independent enterprises / स्वतंत्र उद्यम
    (4) Complementary enterprises / सम्पूरक उद्यम
  6. Production function means functional relation between:
    उत्पादन फलन का अर्थ है किसके बीच संबंध :
    (1) Input and output / आगत एवं निर्गत
    (2) Input and cost / आगत एवं लागत
    (3) Output and cost / निर्गत एवं लागत
    (4) All the above / उपरोक्त सभी
  7. The cost which varies with level of output is known as :
    लागत जो उत्पादन के साथ घटती-बढ़ती है, कहलाती है :
    (1) Fixed cost / स्थिर लागत
    (2) Variable cost / परिवर्तनशील लागत
    (3) Average cost / औसत लागत
    (4) Total cost / कुल लागत
  8. Which of the following is problem in Farm Accounting?
    निम्न में से कौन सी समस्या फार्म एकाउंटिंग की है?
    (1) Subsistence nature of farming / जीविकोपार्जन के लिए खेती
    (2) Farming is a laborious work / खेती काफी मेहनत का कार्य है
    (3) Triple role of Indian Farmer / किसान की त्रिस्तरीय भूमिका
    (4) All the above / उपरोक्त सभी
  9. Which of the following is not advantage of farm record?
    निम्न में से कौन-सा फार्म रिकॉर्ड का लाभ नहीं है?

    (1) Means for planning / योजना का आधार
    (2) Basis for Govt. policies / सरकारी नीतियों का आधार
    (3) Guide to better home management / गृह प्रबंध के लिए मार्गदर्शक
    (4) Means to decrease income / आय कम होने का आधार
  10. The farm resources are always limited and there are more than one alternative uses, this principle is known as :
    फार्म संसाधन सीमित होते हैं तथा उनके अनेक वैकल्पिक उपयोग होते हैं, यह सिद्धांत कहलाता है :

    (1) Least cost principle / न्यूनतम लागत का सिद्धांत
    (2) Time comparison principle / तुलनात्मक समय का सिद्धांत
    (3) Cost principle / लागत का सिद्धांत
    (4) Opportunity cost principle / अवसर लागत का सिद्धांत

(C) Write ‘T’ for True and ‘F’ for False in the square provided against each statement.
प्रत्येक कथन के समक्ष दिये गये वर्ग में सही के लिए ‘T’ एवं गलत के लिए ‘F’ लिखिए ।

  1. The ultimate objective of farm planning is the improvement in the standard of living of the farmer.
    अधिकारिकता पर फार्म योजना का उद्देश्य किसान के रहन-सहन को ऊंचा उठाना है।
    Answer: T
  2. Good farm plan should not provide efficient use of farm resources.
    उत्तम फार्म योजना इष्टतम फार्म संसाधनों का उपयोग नहीं करती है।
    Answer: F
  3. Farm business without farm records is just like a wall-clock without hands.
    बिना फार्म रिकॉर्ड के फार्म व्यवसाय दीवार घड़ी के समान होती है जिसमें कांटे नहीं होते।
    Answer: T
  4. Farm records and accounts guide to better home management.
    फार्म रिकॉर्ड तथा एकाउंट्स, उत्तम गृहप्रबंध को निर्देशित करती है।
    Answer: T
  5. Farm management is not depend on other physical and biological sciences for its sources of material.
    फार्म प्रबंध अन्य भौतिक तथा जीव विज्ञान के स्रोतों पर निर्भर नहीं करता है।
    Answer: F
  6. Strategic decisions involve heavy investment and have long lasting effects.
    नीति निर्धारण निर्णयों के अंतर्गत भारी निवेश से है जिनका असर लम्बे समय तक होता है।
    Answer: T
  7. Optimum utilization of funds is a marketing problem decision.
    फण्ड का इष्टतम उपयोग विपणन समस्या निर्णय कहलाता है।
    Answer: F
  8. Opportunity cost is the value of next best alternative foregone.
    अवसर लागत का अर्थ आगामी सबसे अच्छे अवसर से है जो हम छोड़ चुके हैं।
    Answer: T
  9. When to produce means timing of production.
    कब उत्पादन करने का अर्थ उत्पादन समय से है।
    Answer: T
  10. How much to produce does not mean enterprise mix?
    कितना उत्पाद पैदा करना है, का अर्थ यह नहीं जिसमें उद्यम का मिश्रण हो?
    Answer: F

2. Answer any ten out of the following thirteen questions. Answer of each question should be in 2-3 lines.
निम्नलिखित तेरह प्रश्नों में से किन्हीं दस के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 2 से 3 पंक्तियों में हो।

  1. Farm management.
    फार्म प्रबंध।

    Farm management is the application of economic principles to organize and operate a farm efficiently for maximum profit. It involves planning, organizing, directing and controlling farm resources.
    फार्म प्रबंध आर्थिक सिद्धांतों का प्रयोग कर फार्म संसाधनों का कुशल संचालन एवं संगठन करना है ताकि अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। इसमें योजना, संगठन, निर्देशन एवं नियंत्रण शामिल है।
  2. Profit rule of Cost Principle.
    लागत के सिद्धांत का लाभ का नियम।

    According to the profit rule, a farmer should continue using additional units of input as long as the value of marginal product exceeds marginal cost. Profit is maximized where marginal cost equals marginal revenue.
    लाभ के नियम के अनुसार किसान को तब तक अतिरिक्त संसाधन का उपयोग करना चाहिए जब तक सीमांत उत्पाद का मूल्य, सीमांत लागत से अधिक हो। अधिकतम लाभ वहां होता है जहाँ सीमांत लागत = सीमांत आय हो।
  3. Short Run.
    अल्पावधि काल।

    Short run is a period during which at least one factor of production remains fixed. Output can be increased only by changing variable inputs.
    अल्पावधि वह अवधि है जिसमें उत्पादन का कम से कम एक साधन स्थिर रहता है। उत्पादन केवल परिवर्तनशील साधनों में बदलाव से बढ़ाया जा सकता है।
  4. Variable cost.
    परिवर्तनशील लागत।

    Variable cost is the cost that changes with the level of output. Examples include seeds, fertilizers, labor wages, etc.
    परिवर्तनशील लागत वह लागत है जो उत्पादन के स्तर के साथ घटती-बढ़ती है। जैसे बीज, खाद, मजदूरी आदि।
  5. Production economics.
    उत्पादन अर्थशास्त्र।

    Production economics studies the relationship between inputs and outputs and how resources are allocated efficiently to maximize profit. It helps in determining optimum resource use.
    उत्पादन अर्थशास्त्र आगत एवं निर्गत के संबंध का अध्ययन करता है तथा संसाधनों के कुशल उपयोग द्वारा अधिकतम लाभ प्राप्त करने में सहायता करता है।
  6. Cost of cultivation.
    काश्त लागत।

    Cost of cultivation refers to all expenses incurred in raising a crop on a unit area of land. It includes both fixed and variable costs.
    काश्त लागत किसी फसल को एक इकाई भूमि पर उगाने में आने वाली कुल लागत है। इसमें स्थिर एवं परिवर्तनशील दोनों लागतें शामिल होती हैं।
  7. Cost of production.
    उत्पादन लागत।

    Cost of production is the total cost incurred in producing one unit of output. It is calculated by dividing total cost by total output.
    उत्पादन लागत प्रति इकाई उत्पादन पर आने वाली कुल लागत है। इसे कुल लागत को कुल उत्पादन से विभाजित करके ज्ञात किया जाता है।
  8. Opportunity cost.
    अवसर लागत।

    Opportunity cost is the value of the next best alternative that is foregone while choosing a particular option. It represents the sacrifice made.
    अवसर लागत वह मूल्य है जो अगली सर्वोत्तम छोड़ी गई विकल्प का होता है। यह त्याग को दर्शाता है।
  9. Joint enterprises.
    संयुक्त उद्यम।

    Joint enterprises are those enterprises where production of one automatically leads to production of another. For example, wheat and straw.
    संयुक्त उद्यम वे हैं जिनमें एक वस्तु के उत्पादन के साथ दूसरी वस्तु का उत्पादन स्वतः होता है। जैसे गेहूं और भूसा।
  10. Planning.
    योजना।

    Planning is the process of deciding in advance what to do, how to do, and when to do it. It helps in achieving farm objectives efficiently.
    योजना वह प्रक्रिया है जिसमें पहले से तय किया जाता है कि क्या करना है, कैसे करना है और कब करना है। यह फार्म उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायक होती है।
  11. Operational decisions.
    ऑपरेशनल निर्णय।

    Operational decisions are short-term decisions related to day-to-day farm activities. They involve routine management of resources.
    ऑपरेशनल निर्णय अल्पकालीन होते हैं और दैनिक फार्म कार्यों से संबंधित होते हैं। ये संसाधनों के नियमित प्रबंधन से जुड़े होते हैं।
  12. Strategic decisions.
    नीतिनिर्धारण निर्णय।

    Strategic decisions are long-term decisions involving heavy investment and long-lasting effects. They determine the overall direction of the farm business.
    नीतिनिर्धारण निर्णय दीर्घकालीन होते हैं जिनमें भारी निवेश होता है और जिनका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। ये फार्म व्यवसाय की दिशा तय करते हैं।
  13. Marketing decisions.
    विपणन निर्णय।

    Marketing decisions relate to what, when, where and how to sell farm produce. They aim at obtaining the best possible price.
    विपणन निर्णय यह निर्धारित करते हैं कि क्या, कब, कहाँ और कैसे बेचना है। इनका उद्देश्य अधिकतम मूल्य प्राप्त करना है।

3. Answer any five out of the following eight questions. Answer of each question should be in 6-8 lines.
निम्नलिखित आठ प्रश्नों में से किन्हीं पाँच के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 6 से 8 पंक्तियों में हो।

  1. Partial budgeting.
    आंशिक बजटिंग।

    Partial budgeting is a planning technique used to evaluate small changes in the farm business. It considers only those costs and returns that are affected by the proposed change. It helps in comparing added costs and reduced returns with added returns and reduced costs. This method is useful for decisions like replacing a crop or adopting a new practice. It is simple and practical in nature
    आंशिक बजटिंग एक ऐसी योजना विधि है जिसमें फार्म व्यवसाय में छोटे परिवर्तन का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें केवल उन लागतों एवं आयों को शामिल किया जाता है जो प्रस्तावित परिवर्तन से प्रभावित होती हैं। यह अतिरिक्त लागत एवं घटित आय की तुलना अतिरिक्त आय एवं घटित लागत से करती है। नई फसल या तकनीक अपनाने में यह उपयोगी है।
  2. Farm planning.
    फार्म योजना।

    Farm planning is the process of deciding the best combination of enterprises for maximum profit. It involves efficient use of land, labor, capital and management. Proper farm planning improves income and standard of living. It considers available resources and farmer’s objectives. It helps in reducing risk and uncertainty.
    फार्म योजना वह प्रक्रिया है जिसमें अधिकतम लाभ हेतु विभिन्न उद्यमों का सर्वोत्तम संयोजन निर्धारित किया जाता है। इसमें भूमि, श्रम, पूंजी एवं प्रबंधन का कुशल उपयोग शामिल है। यह आय और जीवन स्तर को सुधारती है। उपलब्ध संसाधनों एवं किसान के उद्देश्यों को ध्यान में रखा जाता है।
  3. Production and Organizational planning tools.
    उत्पादन तथा संगठनात्मक योजना उपकरण।
    Production planning tools include production function, input-output relationship and cost analysis. Organizational planning tools include enterprise budgeting and farm layout planning. These tools help in selecting suitable enterprises and resource allocation. They guide the farmer in achieving optimum production. They improve efficiency and profitability.
    उत्पादन योजना उपकरणों में उत्पादन फलन, आगत-निर्गत संबंध एवं लागत विश्लेषण शामिल हैं। संगठनात्मक उपकरणों में उद्यम बजट एवं फार्म लेआउट योजना आती है। ये संसाधनों के उचित आवंटन में सहायता करते हैं। इनके द्वारा अधिकतम उत्पादन एवं लाभ प्राप्त किया जाता है।
  4. Administrative planning tools and aids.
    प्रशासनिक योजना उपकरण तथा सहयोगी।

    Administrative planning tools include farm records, accounts and budgeting techniques. They help in monitoring farm performance and decision making. Records provide data for comparison and evaluation. Proper administration ensures coordination among different farm activities. These tools support effective management.
    प्रशासनिक योजना उपकरणों में फार्म रिकॉर्ड, लेखा-जोखा एवं बजट तकनीक शामिल हैं। ये फार्म की प्रगति के मूल्यांकन एवं निर्णय लेने में सहायक होते हैं। रिकॉर्ड तुलना एवं विश्लेषण के लिए आवश्यक जानकारी देते हैं। उचित प्रशासन से कार्यों में समन्वय बना रहता है।
  5. Financial decisions.
    वित्तीय निर्णय।

    Financial decisions relate to procurement and use of capital in the farm business. They include decisions about borrowing, repayment and investment. Proper financial management ensures liquidity and solvency. It helps in maintaining creditworthiness. Sound financial decisions increase profitability and reduce risk.
    वित्तीय निर्णय पूंजी की व्यवस्था एवं उसके उपयोग से संबंधित होते हैं। इसमें ऋण लेना, चुकाना एवं निवेश करना शामिल है। उचित वित्तीय प्रबंधन से तरलता एवं साख बनी रहती है। सही वित्तीय निर्णय लाभ में वृद्धि एवं जोखिम में कमी लाते हैं।
  6. When to produce, what to produce?
    क्या उत्पादन करना, कब उत्पादन करना?

    What to produce depends on resources, market demand and profitability. When to produce refers to timing based on season, climate and price trends. Both decisions aim at maximizing returns. Proper timing ensures better prices and efficient resource use. These are important production and marketing decisions.
    क्या उत्पादन करना उपलब्ध संसाधन, बाजार मांग एवं लाभ पर निर्भर करता है। कब उत्पादन करना मौसम, जलवायु एवं मूल्य प्रवृत्ति पर आधारित होता है। दोनों निर्णय अधिकतम लाभ के लिए आवश्यक हैं। सही समय से बेहतर मूल्य एवं संसाधनों का कुशल उपयोग होता है।
  7. Farm Management is profitability oriented.
    फार्म प्रबंध लाभदायकता से संबंधित है।

    Farm management aims at maximizing profit through efficient use of resources. It focuses on cost reduction and income enhancement. Decisions are taken based on economic principles. Profitability ensures sustainability of farm business. Therefore, it is profit oriented in nature.
    फार्म प्रबंध का मुख्य उद्देश्य संसाधनों के कुशल उपयोग से अधिकतम लाभ प्राप्त करना है। यह लागत घटाने एवं आय बढ़ाने पर जोर देता है। निर्णय आर्थिक सिद्धांतों पर आधारित होते हैं। लाभ से फार्म व्यवसाय की स्थिरता बनी रहती है।
  8. Broader field.
    विस्तृत क्षेत्र।

    Farm management has a broader field as it integrates economics, biology and physical sciences. It covers production, marketing and finance aspects. It deals with planning, organization and control of farm business. Its scope includes both technical and managerial activities.
    फार्म प्रबंध का क्षेत्र विस्तृत है क्योंकि यह अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान का समन्वय करता है। इसमें उत्पादन, विपणन एवं वित्त सभी शामिल हैं। यह योजना, संगठन एवं नियंत्रण से संबंधित है। इसका दायरा तकनीकी एवं प्रबंधकीय दोनों गतिविधियों तक फैला है।

4. Answer any two out of the following three questions. Answer of the question should be in 1-2 page.
निम्नलिखित तीन प्रश्नों में से किसी दो प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रश्न का उत्तर एक से दो पृष्ठ में हो।

  1. Explain Principle of Combining Enterprises with suitable example.
    संयुक्त उद्यम के सिद्धांत को उदाहरण सहित समझाइये।
  2. Discuss various characteristics of farm management with logic.
    फार्म प्रबंध की विशेषताओं की तर्क सहित विवेचना कीजिये।
  3. Write problems and difficulties in farm accounting.
    फार्म लेखा-जोखा रखने में आने वाली विभिन्न कठिनाइयों को लिखिए।

VIEW PDF AECON-321 2024-25 OLD: – CLICK HERE

One thought on “AECON-321 FARM MANAGEMENT, PRODUCTION AND RESOURCE ECONOMICS 2024-25 OLD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *